{"_id":"a80eed5d5307820a4ecf267577380819","slug":"krisnaleela-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस के संदेश से चिंता में डूबे बृजवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस के संदेश से चिंता में डूबे बृजवासी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की ओर से कालिया मर्दन और कंस के संदेश पर परेशान बृजवासियों को तसल्ली देने की लीलाओं के मंचन ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से ओत-प्रोत कर दिया। श्री राधा माधव सेवा समिति की ओर से आगापुर रोड स्थित माया देवी धर्मशाला में श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन किया जा रहा है।
सोमवार को कालिया नाग मर्दन की प्रमुख लीला का मंचन कलाकारों की ओर से किया गया। इसके साथ ही कंस की ओर से संदेश भेजने और एक करोड़ नील कमल के फूल मांगने की लीला का भी मंचन हुआ। ऐसा न होने पर श्रीकृष्ण और बलराम का वध करने की धमकी दी, जिससे बृजवासी चिंता में डूब गए।
चिंता में डूबे बृजवासियों को भगवान श्रीकृष्ण की ओर से समझाने और हिम्मत बंधाने की लीला का भी वर्णन किया गया। इस दौरान डा. अनिल सक्सेना, अनुज सक्सेना, सुभाष सक्सेना, द्रोणपाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।