फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kosi bridge damaged, heavy vehicles could not ply throughout the day

Rampur News: कोसी पुल क्षतिग्रस्त, दिनभर नहीं चल सके भारी वाहन

Wed, 19 Aug 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kosi bridge damaged, heavy vehicles could not ply throughout the day
दढ़ियाल (रामपुर)। बारिश के बीच दढ़ियाल कोसी नदी का पुल मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी मरम्मत अप्रैल 2025 में करीब 1.25 करोड़ रुपये से कराई गई थी। पुल की पिचिंग खिसकने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 11 बजे से आवागमन बंद करा दिया।
विज्ञापन

हालांकि राहगीरों की परेशानी को देखते हुए करीब दो घंटे बाद बाइक और कार के लिए पुल खोल दिया गया, लेकिन भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। देर शाम पुल की अस्थायी मरम्मत के बाद भारी वाहनों को भी गुजरने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य को जोड़ने वाले टांडा-बाजपुर प्रमुख मार्ग पर यह पुल वर्ष 1975 में बना था। पुल बंद होने से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजपुर जाने वाले वाहनों को काशीपुर होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि अप्रैल 2025 में करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पुल की मरम्मत कराई गई थी। इसके बावजूद लगातार हुई बारिश के बाद पुल की पिचिंग फिर खिसक गई। इससे पुल की मजबूती और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुल के पूर्व दिशा में सेतु निगम की ओर से नया पुल बनाया जा रहा है, जिसके मार्च 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है। तब तक पुराने पुल पर आवागमन क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर एसडीएम टांडा कुमार गौरव और सीओ टांडा पंकज पंत मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

000
सूचना मिलने के बाद से ही मरम्मत का कार्य तेजी के साथ शुरू करा दिया गया था। देर शाम पुल की मरम्मत होते ही यातायात को शुरू करा दिया गया है। -केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed