फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   knife atteck on a man on wine shop

कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान पर अधेड़ पर किया चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
knife atteck on a man on wine shop
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मिस्टन गंज क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब की दुकान पर हुए विवाद पर कुछ लोगों ने एक अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां निवासी राशिद खां मिस्टन गंज स्थित शराब की दुकान के बराबर में चाय की दुकान पर बैठा था। इस दौरान उसका शराब की दुकान पर आए एक व्यक्ति से विवाद हो गया। जिसके बाद राशिद पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed