फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Knife attack on young man who went to stop DJ, report against four

डीजे बंद कराने गए युवक पर चाकू से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on young man who went to stop DJ, report against four
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में घर के पास मैरिज हॉल में तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने गए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें युवक की गर्दन कट गई। आननफानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया है। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बजोड़ी टोला निवासी राजा खां के घर के पास एक मैरिज हाल है। सोमवार रात दस बजे मैरिज हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानी हो रही थी। आरोप है कि उसका भाई अमन डीजे बंद कराने के लिए मैरिज हॉल गया था।
विज्ञापन

इस दौरान मैरिज हॉल में मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच एक युवक ने अमन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसमें उसकी गर्दन कट गई और घायल होकर गिर गया। मैरिज हॉल में अफरातफरी मच गई। इतने में आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने इस मामले में राजा खां की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र के केले का तालाब निवासी बिस्मिल, फरमान, सलमान और अरमान के खिलाफ धारा 307, 323 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया था। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed