फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kidney patients have to wait for dialysis

Rampur News: किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kidney patients have to wait for dialysis
रामपुर। जिला अस्पताल किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ने पर डायलिसिस यूनिट में बेड कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में मरीजों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ा है। जबकि डायलिसिस यूनिट के लिए आए दो बेड और दो नई मशीनें धूल फांक रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को अभी इनके संचालन के आदेश नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट की सुविधा उपलब्ध है। डायलिसिस यूनिट में दस बेड और दस डायलिसिस मशीनें लगी हैं। कुछ दिन पहले तक प्रतिदिन 70-80 से किडनी के मरीज पहुंचते थे, लेकिन अब इनकी संख्या 100 से पार हो गए है। ऐसे में डायलिसिस यूनिट में बेड कम पड़ गए है। मरीजों की संख्या को देखते हुए पहले जहां तीन शिफ्ट में डायलिसिस होती थी, वहीं अब चार सिफ्ट में डायलिसिस की जा रही है। इसके बाद भी मरीजों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि दो बेड और दो नई डायलिसिस मशीनों यूनिट में रखी हुई हैं, लेकिन आदेश के इंतजार में अभी तक संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ का कहना है कि यह मशीने ज्यादा समय तक संचालित न हो तो खराबी का डर बना रहता है, जिससे निर्देश न आने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

---------
सुबह सात से रात 11 बजे तक हो रही डायलिलिस
जिला अस्पताल में पहले तीन शिफ्टों में डायलिसिस होती थी, लेकिन जब से मरीजों की संख्या बढ़ी है, तबसे चार शिफ्टों में डायलिसिस की जा रहा है। सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक मरीजों की डायलिसिस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

कब किया जाता है डायलिसिस
डायलसिस सेंटर इंचार्ज प्रियंका का कहना है कि आमतौर पर डायलिसिस सप्ताह में तीन बार किया जाता है और इसे करने में लगभग चार घंटे का समय लगता हैं। इसकी जरूरत तब पड़ती है जब किडनी क्षतिग्रस्त होने के कारण रक्त में विषाक्त पदार्थों, अम्ल-क्षारों और पानी की मात्रा का संतुलन नहीं बना पाती। बढ़े हुए पदार्थों की यह मात्रा शरीर के लिए प्राणघातक सिद्ध हो सकती है।
--------
प्रति व्यक्ति 200 लीटर आता है पानी खर्च
डायलिसिस यूनिट में प्रति व्यक्ति के हिसाब से 200 लीटर पानी का खर्च आता है। जबकि पूरे दिन में 8000 लीटर पानी की खपत होती है। अस्पताल में लगा करीब सात लाख रुपये का आरओ प्लांट से पानी रिसाइकिल होता रहता है और दोबारा से मरीजों के पास शुद्ध के साथ आता है।

--------
वर्जन :----
डायलिसिस यूनिट में इस समय मरीज ज्यादा आ रहे है, जिस वजह से इसकी शिफ्ट बढ़ा दी गई हैं। अभी दो बेड और दो मशीनें आई हैं, लेकिन इनको एनएचएम के निर्देश के बाद संचालित किया जाएगा, जिस वजह से अभी सेंटर पर रखी हुई हैं। -प्रियंका, इंचार्ज, डायलिसिस यूनिट
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed