फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Khichdi feast at many places on Makar Sankranti

Rampur News: मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज

Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Khichdi feast at many places on Makar Sankranti
कृष्णा विहार कालोनी में ​मकर संक्रांति पर ब्राह्मण भोज कराते विधायक आकाश सक्सेना। - फोटो : स्रोत स्वयं

विज्ञापन

रामपुर। मकर संक्रांति के मौके पर जिलेभर में लोगों के बीच खासा उत्साह रहा। शहर-कस्बों में चौराहों-तिराहों और विभिन्न मार्गों पर स्टाॅल लगाकर राहगीरों को खिचड़ी परोसी गई। इससे पहले लोगों तड़के ही स्नान कर मंदिर और घराें में हवन-पूजन किया और फिर लोगों को अन्न-धन दान किया।
शहर में स्टार चौराहे से गांधी समाधि मार्ग पर रामपुर लेडीज क्लब का स्टाॅल लगा था। यहां महिलाओं ने राहगीरों को खिचड़ी और चटनी परोसी और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। स्टाॅल पर लेडीज क्लब की चेयरपर्सन वंदना सहगल, अध्यक्ष अंशिका अग्रवाल और उपाध्यक्ष सुरभि गुप्ता के साथ ही अन्य महिलाओं में शिवांगी कपूर, रुचि ग्रोवर, अंकिता सिंघल, शीतू ग्रोवर खिचड़ी बांटी।
विज्ञापन

वहीं, कायस्थ चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने कृष्णा मंदिर ज्वाला नगर में खिचड़ी भोज कराया। राहगीरों को चाय और वस्त्र भी बांटे। मंच के महासचिव अशोक कुमार करोरी ने कहा, यह पर्व प्रेम व समरसता का प्रतीक है। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, डॉ. राजकुमार, सतीश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, सुरेश जौहरी, सुरेंद्र जौहरी, केके सक्सेना, अखिलेश चंद सक्सेना, असीम सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अनुज सक्सेना, पीयूष प्रकाश सक्सेना, सभासद अनुज सक्सेना, संदीप, शोभित किशोर सक्सेना, विजय स्वरूप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



काव्य गोष्ठी के बाद खिचड़ी भंडारा
माया देवी धर्मशाला न्यास एवं ब्राह्मण परिवार मिलन के संयुक्त प्रयास से सुबह 11 बजे से पंडित अतुल मिश्रा ने हवन कराया। उसके पश्चात काव्य गोष्ठी हुई। इसका संचालन ओंकार सिंह विवेक ने किया। इस अवसर पर प्रदीप राजपूत, राजवीर सिंह राज, शिवकुमार शर्मा चंदन विनोद शर्मा, नरेश शर्मा, दीनानाथ एवं डॉ. मीना राय ने रचनाएं प्रस्तुति कीं। काव्य गोष्ठी के बाद खिचड़ी का भंडारा हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। हवन और काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में रमेश पाठक, सीताराम शर्मा, प्रवीण भांडा, विनोद कुमार गुप्ता, राम मुरारीलाल शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा, कपिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, अंजू पाठक, मीरा शर्मा, आशा भांडा, कल्पना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगाया स्टाॅल

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ समिति की ओर से भी मकर संक्रांति पर रेलवे स्टेशन रोड पर स्टाॅल लगाकर यात्रियों को खिचड़ी खोज कराया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव सक्सेना व कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर आने-जाने वाले सभी लोगों को खिचड़ी बांटी। इसमें समिति के नवनीत सक्सेना, किशोर कुमार, अनुपम मिश्र, राजकुमार गुप्ता, हरपाल सिंह चीमा, सरदार पपिंदर, बिट्टू, डिंपल, अफजल, गंगाराम, गोविंद तिवारी, नित्यानंद, धर्मवीर सिंह, विनोद यादव, हरिओम यादव, मनोज प्रजापति उपस्थित रहे।
मकर संक्रांति पर लिया संकल्प
विश्व हिंदू महासंघ भारत शाखा रामपुर की तरफ से मकर संक्रांति के अवसर पर नए रोडवेज बस अड्डा पर खिचड़ी भोज हुआ। साथ ही इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि संगठन हिंदुत्व एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह रावत, नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, आदित्य प्रकाश, जसविंदर सिंह, धर्मपाल सिंह तोमर, देवकी नंदन, पुष्पा सिंह, चंपा देवी, प्रवीन कपूर, सतपाल सिंह, बृजेश कुमार, राकेश पासी उपस्थित रहे।

युवा पीढ़ी को संस्कृति से परिचित कराना आवश्यक : मुनीश
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से दत्तराम शिवालय में संगठन के राष्ट्रीय सचिव मुनीश चंद्र शर्मा ने दीप जलाया और मकर संक्रांति के पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। बदलते परिवेश में युवा पीढ़ी को अपनी पौराणिक मान्यताओं और भारतीय संस्कृति से परिचित कराना बहुत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष सौरभ पाठक ने कहा कि इस दिन तिल गुड़ और खिचड़ी का वितरण करना पुण्यदायी माना गया है। संगठन की ओर से राहगीरों को खिचड़ी का वितरण किया गया। महामंत्री अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीत शर्मा, सूरज शर्मा, दीपक शर्मा, माधव पाठक, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed