फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   khayliram lodhi will be bjp condidate in zila parishad

ख्यालीराम लोधी होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
khayliram lodhi will be bjp condidate  in zila parishad
ख्यालीराम लोधी। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने ख्यालीराम लोधी पर दांव खेला है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा कर दी गई। ख्यालीराम लोधी का भाजपा का पुराना जुड़ाव रहा है वो एक बार पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं। अब ख्यालीराम लोधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती 11 अन्य सदस्यों का समर्थन जुटाने की होगी, क्योंकि भाजपा के खेमे में सदस्यों की संख्या मात्र सात है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 34 सदस्यों में से भाजपा समर्थित सात प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर सके थे। भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए ख्यालीराम लोधी का नाम सबसे आगे चल रहा था। हालांकि डीसीबी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल की पत्नी मंजू पटेल और पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति हंसराज पप्पू भी दावेदार थे, लेकिन शुक्रवार को ख्यालीराम लोधी के नाम पर मुहर लगा दी गई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने उनके नाम का एलान किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गई। लोधी एक बार पहले भी 1998 में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं। वर्तमान में ख्यालीराम लोधी वार्ड 12 से जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ख्यालीराम को प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा को 11 सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा क्योंकि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा समर्थित सात प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके हैं। ऐसे में 34 सदस्यों वाली जिला पंचायत में बहुमत के लिए 18 सदस्यों का समर्थन चाहिए। हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत के चुनाव में सपा समर्थ्रित 11, भाजपा समर्थित सात, बसपा समर्थित तीन और कांग्रेस समर्थित दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसके अलावा 11 निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

रामपुर के जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास न?

रामपुर के जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास न?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed