फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kgsagra and wasika first in yoga

योगासन चैंपियनशिप में कुशाग्र, वंशिका, हर्षित, राहुल और सुशीला रहे प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
kgsagra and wasika first in yoga
रामपुर। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों में कुशाग्र, वंशिका, हर्षित, राहुल और सुशीला शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ पैक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, संजय पाठक, मुनीश चंद्र शर्मा, अमित गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत है, इसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि संजय पाठक ने कहा कि जनपद रामपुर में योगासन चैंपियनशिप का होना एक सराहनीय प्रयास है। यह छात्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मंडल ऑब्जर्वर अमित गर्ग ने कहा कि पूरे देश में योगासन चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहन देना है। संस्था के जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि आज का युवा खेलों से दूर हो रहा है और कंप्यूटर और मोबाइल में गेम खेलकर चैंपियन बन जाता है जबकि खेल के मैदान में जाकर खेलना मैत्री, भाईचारे और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास करता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में कुशाग्र प्रथम ,अनमोल द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंशिका सैनी प्रथम, सुरभि द्वितीय और आस्था सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में हर्षित सागर प्रथम, प्रत्युष गौतम द्वितीय और माज अख्तर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में राहुल आर्य प्रथम, विकास कुमार द्वितीय और जॉनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुशीला शर्मा प्रथम और दीक्षा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के महामंत्री सौरभ पाठक ने विजेेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, अभिलाष मिश्रा, मीनाक्षी रानी, सतीश कुमार, रवि मेहरा, डॉ. वंदना शर्मा, .डॉ मोनिका खन्ना, अनीता सक्सेना, अंबर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed