{"_id":"6a17422845c19e7ddf0c0aa4","slug":"kemri-police-complaint-to-sp-rampur-news-c-282-1-rmp1004-172013-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: केमरी पुलिस की एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: केमरी पुलिस की एसपी से शिकायत
Thu, 28 May 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 28 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। केमरी क्षेत्र के खानपुरी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खानपुर निवासी जाहिद और अली हुसैन के खिलाफ थाना केमरी में पूर्व में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें दोनों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद भी पुलिस लगातार उनके घर पहुंचकर दबाव बना रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 26 मई की रात पुलिस गांव में पहुंची और जाहिद व सत्तार के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। शिकायत करने वालों में कैसर अली, सज्जाद अली, उसमान, सलीम आदि मौजूद रहे। संवाद