{"_id":"60e5dae68ebc3ec1f80a8edb","slug":"kayartu-panchyatt-pardhan-died-in-road-accident-theog-rampur-news-sml3761593131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में क्यारटू पंचायत के उपप्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में क्यारटू पंचायत के उपप्रधान की मौत
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत निहारी में हुए सड़क हादसे में क्यारटू पंचायत उपप्रधान की मौत हो गई है। राजेश ठाकुर सुबह सात बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे लेकिन निहारी के समीप वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वह गाड़ी में अकेले ही थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक क्यारटू पंचायत के उपप्रधान राजेश ठाकुर अपनी ऑल्टो कार संख्या एचपी 62ए 4199 में सवार होकर सुबह सात बजे के करीब घर से निकले। इस दौरान वह कार में अकेले ही थे। जब वह निहारी के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक राजेश ठाकुर (48), पुत्र स्वर्गीय निक्का राम, निवासी क्यारटू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से मृतक के शव को बाहर निकाला गया। ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है।