फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kaveria seen on hiway

कांवड़ लेकर दिनभर हाइवे से गुजरते रहे कांवड़ियों के जत्थे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
kaveria seen on hiway
रामपुर। दिनभर कांवड़ियों के जत्थे हाइवे से होकर गुजरते रहे। शिव शंभु और हर-हर महादेव के उदघोषों से वातावरण गूंजता रहा। हरिद्वार से कांवड़ में कांवड़िए महा शिवरात्रि पर गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व एक मार्च को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के शिवभक्त कांवड़ियों ने कई दिन पहले कांवड़ में गंगाजल लेने हरिद्वार और बृजघाट जाना शुरु कर दिया था। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल भरकर कांवड़ियों के जत्थे हाइवे पर आना शुरु हो गए हैं। रविवार को भी कांवड़िए हाइवे से गुजरकर जीरो प्वाइंट से शहर की सीमा में प्रवेश करते रहे। जैसे ही कांवड़िए शहर में प्रवेश करते तो शिव शंभू के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। दिनभर कांवडियों के जत्थे शहर से गुजरकर दूसरे शहरों की तरफ रवाना होते रहे। शिवभक्त कांवड़िए एक मार्च मंगलवार को शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed