{"_id":"5f9dad358ebc3e9bea14ee11","slug":"karwa-chouth-rampur-news-mbd368003972","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ को लेकर बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ को लेकर बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। महिलाएं बाजार में जमकर खरीददारी कर रही हैं। करवा चौथ को लेकर महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े और गहने के साथ-साथ करवा और पूजन सामग्री की खरीददारी कर रही हैं।
करवा चौथ नजदीक आते ही गुरुद्वारा रोड, ज्वालानगर, मिस्टगंज सहित अन्य प्रमुख बाजार गुलजार हो गए हैं। इन बाजारों की दुकानें भी सज गई हैं। खरीददारी का क्रम देर रात तक जारी रहता है। इससे व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। बाजार के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जिन महिलाओं का पहला त्योहार है उनमें उत्साह अधिक देखा जा रहा है। करवा चौथ पर सुहागिनें सोलह श्रृंगार करती हैं। नगर की बाजार करवा चौथ की पूजन सामग्री और श्रृंगार सामग्री से सज गई हैं। कपड़ों और सराफा की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है। करवा चौथ पर बाजार में रौनक बढ़ने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। दुकानदारों ने दिवाली तक बाजार में रौनक रहने उम्मीद जताई है।