फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   karva chouth celebrated

गंगा मैया में जब तक यह पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
karva chouth celebrated
रामपुर। पति की सलामती व लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह पूजा-अर्चना व कथा सुनने के भगवान गणेश से अपने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। जिनके पति कहीं बाहर थे उन्होंने वीडियो कॉल करके पति का दीदार किया और व्रत खोला।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं ने स्नान पूजन के साथ व्रत की शुरुआत की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी। शाम होने के साथ ही एक बार फिर घरों में पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई। चंद्रमा के निकलने का इंतजार शुरू हो गया। आसमान में बादल नहीं थे। रात आठ बजे के बाद चांद का दीदार हुआ। चांद के दीदार करने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत का खोला। महिलाओं ने छलनी की ओट अपने पति का दीदार किया। आसमान पर चांद दिखाई देते ही लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। कई जगह पटाखे भी चलाए गए। आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। कई महिलाओं के पति सेना, पुलिस, रेलवे, अस्पताल में काम करते हैं। ड्यूटी पर होने की वजह से वो घर में नहीं थे। ऐसे में महिलाओं ने वीडियोकॉल करके पति का दीदार किया और व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed