{"_id":"61f2efedc0026347562edec6","slug":"kapil-first-in-cross-country-race-rampur-news-mbd4171784162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल ने क्रास कंट्री दौड़ और आलिया व गुलफिजां ने निबंध प्रतियोगिता में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल ने क्रास कंट्री दौड़ और आलिया व गुलफिजां ने निबंध प्रतियोगिता में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रास कंट्री दौड़ में कपिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आलिया और गुलफिजां अव्वल रहीं।
खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस पर बुधवार सुबह गांधी समाधि से क्रास कंट्री दौड़ पुरुष सीनियर वर्ग प्रतियोगिता हुई। दौड़ गांधी समाधि से प्रारंभ होकर एकता चौराहा होते हुए वापस गांधी समाधि पर संपन्न हुई। दौड़ में पसियापुरा के कपिल कुमार ने पहला, मेहंदीनगर के श्याम ने दूसरा, मिलक नब्बा नगला के बॉबी सिंह ने तीसरा, मिलक निब्बी सिंह के शिवम ने चौथा, पंजाब नगर के महेश ने पांचवां, पंजाबनगर के ही शाहरुख अली छठा, कुमरिया के अनिल कुमार ने सातवां और नब्बानगला के मांटी ने आठवां स्थान प्राप्त किया। डीएम रविंद्र कुमार सिंह मांदड़ ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसर और जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार भी मौजूद रहे।
वहीं राजकीय रजा इंटर कालेज में हुई जिला स्तरीय जूनियर वर्ग पर स्वच्छ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत निबंध प्रतियोगिता में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की आलिया परवीन प्रथम रही, जबकि राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की अमरीन और अलीजा ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिजीटल क्रांति व महिला सशक्तीकरण विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की गुलफिजां बी ने पहला और फातिमा परवीन ने दूसरा और राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की निदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता संयोजक राजकीय रजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरविंद गौतम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।