{"_id":"6624301e4e4069a2bc0aa237","slug":"kamini-became-district-topper-in-high-school-and-ajay-in-intermediate-rampur-news-c-282-1-rmp1004-120325-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईस्कूल में कामिनी और इंटर में अजय बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईस्कूल में कामिनी और इंटर में अजय बने जिला टॉपर
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कलावती कन्या इंटर काॅलेज मिलक की छात्रा कामिनी गंगवार ने 95.50 फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल में जिला टाॅप किया है। वहीं इंटर में श्री हरि इंटर काॅलेज के छात्र अजय कुमार ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इंटर में एसआरएम इंटर काॅलेज रौराकलां मिलक के अंकुश कुमार ने 96 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। अजय और अंकुश ने यूपी की मेरिट लिस्ट में क्रमश: आठवां और 10वां स्थान हासिल किया है। जिले में दसवीं की परीक्षा में 89.61 फीसदी और इंटर में 85.37 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।यूपी बोर्ड ने द्वारा घोषित परिणाम में हाईस्कूल में जिले में दूसरे पायदान पर श्री गुरु अमरदास शिक्षा निकेतन मिलक की परिणीता अग्रवाल रहीं। उन्होंने 95.33 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर कलावती कन्या इंटर काॅलेज मिलक की मंतशा रहीं। मंतशा ने 93.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे पायदान पर ही श्यामा देवी इंटर काॅलेज रास डांडिया मिलक के विशेष कुमार भी रहे हैं।
इसी तरह इंटर में तीसरे स्थान पर जिले के चार परीक्षार्थी रहे। तीसरे पायदान पर 94.40% अंकों के साथ कलावती इंटर काॅलेज मिलक की पूनम देवी, इसी काॅलेज की वैशाली, जानकी इंटर काॅलेज मिलक के ऋषभ गंगवार और एसआरएम इंटर काॅलेज रौराकलां मिलक के अमन रहे। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में जिले के 19 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं, जबकि इंटर की टॉप टेन सूची में 18 परीक्षार्थी हैं।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। हाईस्कूल शामिल 24414 परीक्षार्थियों में से 21877 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इंटर की परीक्षा में कुल 20423 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 17436 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस तरह कुल 85.37 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा परिणाम पर नजर-2024
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईस्कूल--
कुल परीक्षार्थी-- -- -24414
कुल उत्तीर्ण-- -- -- -21877
उत्तीर्ण फीसदी-- -- 89.61
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इंटर मीडिएट
कुल परीक्षार्थी-- -20423
कुल उत्तीर्ण-- -- -17436
उत्तीर्ण फीसदी-- -85.37
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इसी तरह इंटर में तीसरे स्थान पर जिले के चार परीक्षार्थी रहे। तीसरे पायदान पर 94.40% अंकों के साथ कलावती इंटर काॅलेज मिलक की पूनम देवी, इसी काॅलेज की वैशाली, जानकी इंटर काॅलेज मिलक के ऋषभ गंगवार और एसआरएम इंटर काॅलेज रौराकलां मिलक के अमन रहे। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में जिले के 19 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं, जबकि इंटर की टॉप टेन सूची में 18 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। हाईस्कूल शामिल 24414 परीक्षार्थियों में से 21877 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इंटर की परीक्षा में कुल 20423 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 17436 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस तरह कुल 85.37 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम पर नजर-2024
हाईस्कूल
कुल परीक्षार्थी
कुल उत्तीर्ण
उत्तीर्ण फीसदी
इंटर मीडिएट
कुल परीक्षार्थी
कुल उत्तीर्ण
उत्तीर्ण फीसदी