{"_id":"6a1b3eab4230274ad3025311","slug":"joint-entrance-examination-for-bed-will-be-held-today-in-five-colleges-rampur-news-c-282-1-rmp1004-172178-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पांच कॉलेजों में आज होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पांच कॉलेजों में आज होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर। जिले में रविवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 1745 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। इसके के लिए जिले में राजा डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, जुल्केफकार कन्या इंटर कॉलेज, जुल्केफकार इंटर कॉलेज और रजा इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी एवं राजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जागृति मदान ढींगरा के अनुसार सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
कुल परीक्षा केंद-- 5
कुल अभ्यर्थी 1745
सेक्टर मजिस्ट्रेट 5
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 5

कुल परीक्षा केंद
कुल अभ्यर्थी 1745
सेक्टर मजिस्ट्रेट 5
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 5