फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jayaprada compares azam khan to alluddhin khaliji

जयाप्रदा ने पदमावत फिल्म के पात्र खिलजी से की आजम खां की तुलना

Sun, 11 Mar 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
jayaprada compares azam khan to alluddhin khaliji
Jaya Prada
पूर्व लोकसभा सांसद जयाप्रदा और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के तल्ख सियासी रिश्ते एक बार फिर सामने आए हैं। इस बार जयाप्रदा ने एक निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में आजम खां की तुलना पदमावत फिल्म के चरित्र खिलजी से की है, जिसे न्यूज एजेंसी ने ट्विट किया है। इसमें जयाप्रदा की ओर से पदमावत फिल्म देखने के बाद खिलजी के चरित्र पर आजम खां की ओर से उन्हें लोकसभा चुनावों में उत्पीड़न किए जाने की याद आने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


पूर्व लोकसभा सांसद और सिने अभिनेत्री जयाप्रदा ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दूसरी बार जयाप्रदा के लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान जयाप्रदा और आजम खां के बीच रिश्तों में तल्खी आ गई थी। दोनों पक्षों की ओर से चुनावों में एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी की गई। राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक-दूसरे पर हमले कराने के आरोप तक लगे। हालांकि इस तल्खी के बाद भी जयाप्रदा द्वारा मोहम्मद आजम खां को भाई कहते हुए राखी तक भेजी गई। 
विज्ञापन


लंबे समय से शांत आजम-जया के बीच की तल्खी एक बार फिर सोशल साइ्टस के माध्यम से सामने आई है। एक निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में जयाप्रदा ने कहा कि जब उन्होंने पदमावत फिल्म देखी तो उन्हें खिलजी चरित्र ने आजम खां जी की याद दिला दी। किस प्रकार उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान उनका उत्पीड़न किया था। जयाप्रदा के इस बयान को न्यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर दिया है। जिसके बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल है। हालांकि इस टिप्पणी पर जब आजम खां से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed