{"_id":"5aa430b94f1c1ba3758b4b6d","slug":"jayaprada-compares-azam-khan-to-khaliji","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा ने पदमावत फिल्म के पात्र खिलजी से की आजम खां की तुलना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा ने पदमावत फिल्म के पात्र खिलजी से की आजम खां की तुलना
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jaya Prada
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व लोकसभा सांसद जयाप्रदा और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के तल्ख सियासी रिश्ते एक बार फिर सामने आए हैं। इस बार जयाप्रदा ने एक निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में आजम खां की तुलना पदमावत फिल्म के चरित्र खिलजी से की है, जिसे न्यूज एजेंसी ने ट्विट किया है। इसमें जयाप्रदा की ओर से पदमावत फिल्म देखने के बाद खिलजी के चरित्र पर आजम खां की ओर से उन्हें लोकसभा चुनावों में उत्पीड़न किए जाने की याद आने की बात कही गई है।
पूर्व लोकसभा सांसद और सिने अभिनेत्री जयाप्रदा ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दूसरी बार जयाप्रदा के लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान जयाप्रदा और आजम खां के बीच रिश्तों में तल्खी आ गई थी। दोनों पक्षों की ओर से चुनावों में एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी की गई। राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक-दूसरे पर हमले कराने के आरोप तक लगे। हालांकि इस तल्खी के बाद भी जयाप्रदा द्वारा मोहम्मद आजम खां को भाई कहते हुए राखी तक भेजी गई।
लंबे समय से शांत आजम-जया के बीच की तल्खी एक बार फिर सोशल साइ्टस के माध्यम से सामने आई है। एक निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में जयाप्रदा ने कहा कि जब उन्होंने पदमावत फिल्म देखी तो उन्हें खिलजी चरित्र ने आजम खां जी की याद दिला दी। किस प्रकार उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान उनका उत्पीड़न किया था। जयाप्रदा के इस बयान को न्यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर दिया है। जिसके बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल है। हालांकि इस टिप्पणी पर जब आजम खां से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की।