फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jam on crpf road

सीआरपीएफ रोड पर अक्सर लगता है जाम, लोगों को होती है परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
jam on crpf road
रामपुर में शनिवार को ज्वालानगर बाजार में लगा जाम।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। शहर के बाजारों में पार्किंग का इंतजाम न होने की वजह से ज्वालानगर का सीआरपीएफ रोड भी जाम की चपेट में रहता है। आलम यह है कि लोगों का पैदल आना जाना भी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों के वाहन तक नहीं निकल पाते हैं। इसके अलावा कुछ दुकानदार भी अपना सामान दुकानों के बाहर तक सजा लेते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर के बाजारों का बुरा हाल है। किसी भी बाजार में न तो पार्किंग का इंतजाम है और न ही कोई ट्रैफिक प्लान। व्यापारियों के मांग करने के बाद भी इस समस्या को दूर नहीं किया गया है। ऐसा ही हाल ज्वालानगर स्थित कुरैशी मार्केट और सीआरपीएफ रोड का है। सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी रहती हैं। ऐसे में दुकानदार भी अपने वाहन अपनी दुकानों के आगे ही खड़े कर लेते हैं। इसके अलावा इस मार्केट में भीड़ भी काफी अधिक रहती है। ग्राहकों के वाहन भी दुकानों के आगे ही खड़े रहते हैं। ऐसे में त्योहार तो दूर सामान्य दिनों में ही मार्केट का यह हाल रहता है कि सड़क से चार पहिया वाहन तक नहीं जा पाता। सीआरपीएफ के गेट नंबर तीन के बाशिंदों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। जाम लगने की एक वजह यह भी है कि तमाम दुकानदार अपनी दुकानों का सामान काफी आगे तक लगा लेते हैं। ऐसे में आवागमन बाधित होता है। इससे लोगों को काफी परेशानियां होती हैं। दुकानदारों और क्षेत्रीय बाशिंदों की मानें तो पार्किंग न होने की वजह से दिक्कतें ज्यादा होती हैं। इसके अलावा ठेले वालों, रिक्शा चालकों और दुकानदारों का सामान लाने वाले वाहनों की वजह से जाम की समस्या अधिक होती है। यदि पार्किंग का इंतजाम हो जाए तो इस समस्या से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed