फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jam from Gandhi Samadhi to Police Line Road

गांधी सामाधि से लेकर पुलिस लाइन रोड तक लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jam from Gandhi Samadhi to Police Line Road
रामपुर। मैंथा गोदाम में आग की लपटें उठती देखकर लोग जहां-तहा रूक गए थे। इस दौरान गांधी समाधि से लेकर पुलिस लाइन मोड़ तक लोगों की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। रोड पर काफी जाम लग गया था।
विज्ञापन

रविवार शाम को तिलक कॉलोनी में स्थित एक मैंथा गोदाम में आग लग गई थी। कुछ ही समय में इस आग ने एक भयंकर रूप ले लिया था। स्वार रोड से गुजरने वाले लोग धीरे-धीरे करके उस आग को देखने के लिए एकत्र हो रहे थे। इस तरह से स्वार रोड पूरी तरह से जाम लग गया था। करीब नौ बजे तक गांधी समाधि से लेकर पुलिस लाइन में जाम ही जाम लग गया था। लोग सड़क किनारे वाहनों को लगाकर आग के फोटो ले रहे थे। बाद में पुलिस ने आकर लोगों वहां से हटाया। फिर कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

आसपास के मकान भी हुए खाली
रामपुर। आग का भयकर रूप देखकर अस्पताल के आसपास रह रहे लोग मौका पाकर अपने घरों में ताले डालकर मौके से भाग खड़े हुए।
तिलक कॉलोनी में स्थित एक मैंथा गोदाम में रविवार शाम को आग लग गई थी। आग कुछ देर में काफी फैल गई थी। जिसके बाद आसपास के मोहल्ले के लोग छतों से खड़े होकर इस आग को देखकर मजा ले रहे थे। जब यहीं आग इन लोगों की तरफ बढ़ रही, तो यह लोग अपने घरों में ताले मारकर भाग गए। इस दौरान कुछ लोग तो इस आग का नजारा देखकर अपनी छतों से ही चीख पुकार मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भी मचा रहा हड़कंप
रामपुर। देर शाम को मैंथा गोदाम में आग लग जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों का मैैसेज पास होने के बाद जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ सक्रिय हो गया था। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कुछ अन्य वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। जिसके चलते काफी समय अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार छतों से आग का नजारा देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed