फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ITI building will be built in Kashipur with Rs 27 crores

Rampur News: 27 करोड़ से काशीपुर में बनेगा आईटीआई भवन

Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
ITI building will be built in Kashipur with Rs 27 crores
रामपुर। किले की संपूर्ण जमीन रजा लाइब्रेरी को मिलने के बाद यहां परिसर के पुराने भवनों में संचालित स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के खाली करने का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन किले में संचालित संस्थानों को अन्य स्थलों पर शिफ्ट कर जल्द ही जमीन रजा लाइब्रेरी के सुपुर्द करने की तैयारी में है। इसी क्रम में रामपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को काशीपुर में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। वहां नया भवन बनाने के लिए संस्थान को 3.39 एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी गई है। नि:शुल्क मिली जमीन पर दो मंजिला आईटीआई भवन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इसमें करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भवन बनाने को शासन से कार्यदायी संस्था का चयन भी हो गया है।
विज्ञापन

आईटीआई का नया भवन बनने की प्रक्रिया शुरू होने से वहां के स्टाफ में भी खुशी देखी जा रही है। प्रधानाचार्य और शिक्षकों का कहना है कि नए भवन में छात्रों के प्रशिक्षण संबंधी तमाम आधुनिक सुविधाएं भी जुटेंगी।
विज्ञापन

उधर, काशीपुर में आईटीआई का नया भवन बनने के बाद जिला प्रशासन किले के आईटीआई वाले पुराने भवन को रजा लाइब्रेरी के सुपुर्द कर देगा।
बताया जा रहा है कि रजा लाइब्रेरी को विस्तार देने के लिए किले की संपूर्ण जमीन उसे देने की सहमति राज्यपाल ने पिछले महीने दी थी। जिसके क्रम में किले में जितने भी भवनों में सरकारी कार्यालय और स्कूल संचालित हो रहे हैं, उन्हें अन्य स्थलों पर शिफ्ट करने की कवायद प्रशासन ने शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में रजा लाइब्रेरी के निकट स्थित आईटीआई को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश शुरू की गई थी, जो पूरी हो गई है।
काशीपुर में ग्राम समाज की 3.39 एकड़ जमीन मिली है। जिसे प्रशासन ने आईटीआई को नि:शुल्क दिया है। जमीन की व्यवस्था होने के बाद अब भवन बनाने के लिए करीब 27 करोड़ रुपये की धनराशि मांगते हुए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि भवन बनाने को शासन से कार्यदायी संस्था के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) का चयन किया गया है।
कैमरों से लैस होगा आईटीआई, बनेंगी 14 लैब
नया आईटीआई भवन आधुनिक होगा। यह दो मंजिला होगा। इसमें 14 कक्षाएं बनेंगी। आधुनिक मशीनों से युक्त लैब भी होगी। पूरा भवन कैमरों से लैस किया जाएगा।


इन संस्थानों की भी होनी है शिफ्टिंग

किले के पुराने भवनों में संचालित महिला आईटीआई, राजकीय महिला डिग्री काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग के दफ्तर और मॉडल मांटेसरी स्कूल भी अन्य स्थलों पर शिफ्ट किए जाने हैं।

किले में 1948 से संचालित है आईटीआई
आईटीआई प्रधानाचार्य बताते हैं कि किले के पुराने भवन में संस्थान का संचालन 1948 के दौर से हो रहा है, उस समय पूरे प्रदेश में केवल चार आईटीआई संस्थान हुआ करते थे जिसमें रामपुर आईटीआई भी शामिल है। उन्होंने बताया कि नवाब ने आईटीआई संचालित करने के लिए यह जमीन उस समय दान में दी थी।


आईटीआई को दूसरे स्थल पर शिफ्ट करना और नया भवन बनना, ये संस्थान और छात्रों के हित में है। किले में जगह के अभाव में छात्रों को प्रशिक्षण में तमाम सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है। अब जमीन मिल गई है। पैसा मिलने के बाद नया भवन बनना शुरू हो जाएगा। भवन बनाने के लिए संस्था भी नामित हो गई है। -डाॅ. मोहम्मद आसिफ, प्रधानाचार्य, आईटीआई रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article