फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ispection of counting palace of pamchayat election

सीडीओ ने रामपुर मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
ispection of counting palace of pamchayat election
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने नवीन मंडी परिसर में आयोजित होने वाले मतगणना की तैयारियों के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ गजल भारद्वाज ने निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी व अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार से मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और एजेंटों के प्रवेश के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत स्क्रीनिंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्मिकों के प्रवेश एवं उनकी सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का गंभीरता पूर्वक पालन कराया जाए। मतगणना देर रात तक जारी रहने की संभावना है, इसलिए प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था हो, जिसके लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त जनरेटर की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इस दौरान तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जीशान मलिक सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed