{"_id":"682f87c71da79c2a4c08fe32","slug":"investigation-launched-against-the-contractor-who-built-the-road-that-breaks-down-due-to-bumps-rampur-news-c-282-1-rmp1005-146160-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ठोकर से उखड़ने वाली सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ठोकर से उखड़ने वाली सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ बैठी जांच
Fri, 23 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 23 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)।
तहसील क्षेत्र के मधुकर गांव से करेथी और खेड़ा तक 23 लाख की लागत से बन रही 2300 मीटर सड़क के ठोकर लगने से ही उखड़ने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ जांच बैठ गई है। इसकी जांच सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह कर रहे है, जो शुक्रवार को प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार मधुकर से खेड़ा गांव तक बनाई जा रही 2300 मीटर लंबी सड़क पर ठोकर लगने से ही उखड़ने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और काम को रुकवा दिया था। हालांकि, जेई आरएस पाल ने ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था।
उधर, बृहस्पतिवार को भी सड़क का काम बंद रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार ने अधिकारियों की मंशा पर ही बिना बेस के सीधे मिट्टी और धूल पर डामर डालकर सड़क बना दी थी। जो यह सड़क महज तीन दिन में ही उखड़ने लगी। सड़क की जांच के लिए अधिकारी पहुंचे थे। सड़क को बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने जांच बैठा दी है। शुक्रवार को अधिकारियों और विभाग को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
- मधुकर से करेथी और खेड़ा गांव तक जो सड़क 2300 मीटर की डाली जा रही है। उसकी जांच शुरू कर दी है। जब तक जांच पूरी नहीं ही जाती है, तब तक सड़क बनाने का काम रोक दिया गया है। इस की जांच सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह कर रहे हैं। इसकी जांच रिपोर्ट आज शुक्रवार को हमें मिल जाएगी। सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ हमने अपने उच्च अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया है और रामपुर लोक निर्माण विभाग से उन्हें एक साल तक काम नहीं दिया जाए। - गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक साल तक ठेकेदार को काम न देने की दी गई संतुति
ठोकर से उखड़ने वाली सड़क उखाड़ने का मामला उछलते ही जांच बैठ गई। इतना ही नहीं लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय जयंत को एक चिट्ठी दी गई है, जिसमें सड़क बनाने वाले ठेकेदार को एक साल के लिए काम न देने की संस्तुति दी गई है।