{"_id":"6a931650915bc3f4110b6376","slug":"investigation-into-constables-suicide-case-intensified-four-teams-constituted-rampur-news-c-282-1-rmp1023-178958-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सिपाही की आत्महत्या मामले में जांच तेज, चार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सिपाही की आत्महत्या मामले में जांच तेज, चार टीमें गठित
Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच में चार टीमें जुटी हैं। पुलिस मृतक के मोबाइल, कॉल डिटेल और संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा एक महिला से कथित संबंध के पहलू को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
बृहस्पतिवार देर शाम हेड कांस्टेबल ने अपने आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीमों ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। मृतक के मोबाइल और कॉल डिटेल के आधार पर उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं। जांच के दौरान एक महिला से सिपाही के कथित प्रेम संबंध की जानकारी भी पुलिस के सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला भी पुलिस विभाग से जुड़ी है। इस पहलू से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
परिजनों से भी जुटाई जा रही जानकारी
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली है। फिलहाल उनकी ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले की जांच अपने स्तर से जारी रखी है। घटना से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस टीम जल्द ही अन्य संभावित लोगों से भी जानकारी जुटा सकती है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार मामले की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। आत्महत्या की वजह जानने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -