फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Instructions to resolve problems by organizing Chaupal in two villages every month: Maurya

हर माह दो गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं कराने के निर्देश : मौर्य

Mon, 24 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions to resolve problems by organizing Chaupal in two villages every month: Maurya
गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ मंथन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: प्रशासन
रामपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ जिले में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही योजनाओं को शीघ्र ही पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने जनपद में ग्राम चौपाल के आयोजन के बारे में समीक्षा के दौरान कहा कि इस संबंध में रोस्टर तैयार होना चाहिए तथा प्रत्येक माह दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाए ताकि ग्राम चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को चिन्हित करके उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके। साथ ही योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का भी चयन किया जा सके। शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए साथ ही शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन



------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed