फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Inspector appears in court for not presenting seized goods in court

जब्त माल कोर्ट में पेश न करने पर इंस्पेक्टर कोर्ट में हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inspector appears in court for not presenting seized goods in court
रामपुर। कोर्ट में मुकदमा माल को पेश न करने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गंज थाना प्रभारी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए तलब किया था। इसके बाद बुधवार को गंज थाना प्रभारी कोर्ट पहुंचे और अपना पक्ष कोर्ट में रखा। उन्होंने मामले में संबंधित हेड मोहर्रिर के स्तर पर लापरवाही बरतने की बात कही। जिस पर कोर्ट ने हेड मोहर्रिर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में अगली तारीख तीन नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

मामला गंज थाने से जुड़ा है। वर्ष 2016 में गंज पुलिस ने मिलावटी शराब बरामद की थी। जिसका मुकदमा अजीम उर्फ अज्जु समेत एक अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था। मामला अपर जिला जज/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की अदालत में चल रहा है। जिसमें गवाह दारोगा संजय कुमार की गवाही तीन अक्तूबर 2018 को हुई थी। उस समय पुलिस बरामद माल को कोर्ट में पेश नहीं कर सकी जिससे लगातार गवाह से जिरह नहीं हो सकी। कोर्ट ने माल को पेश करने के लिए कई बार आदेश दिए। इसके बाद भी बरामद माल को कोर्ट में पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस पर पिछली तारीख 22 अक्तूबर को अपर जिला जज/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी ने सख्त रुख अपनाते हुए गंज थाना प्रभारी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए 27 अक्तूबर को न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए थे। इसके बाद बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा कोर्ट पहुंचे और अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित हेड मोहर्रिर चंदकीराम के स्तर पर लापरवाही बरती गई है। संबंधित हेड मोहर्रिर मौजूदा समय में बरेली में तैनात है और उसने उसकी जगह आए हेड मोहर्रिर को अभी तक मालखाने का चार्ज नहीं दिया है। जिस कारण माल पेश नहीं किया जा सका है। जिस पर कोर्ट ने हेड मोहर्रिर चंदकीराम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए अगली तारीख 3 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed