फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of district jail

जिला कारागार का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
inspection of district jail
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव रमेश कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को विधिक जानकारी दी। साथ ही साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सचिव द्वारा महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक, पाकशाला एवं जेल में बने चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि सभी बंदियों का इलाज किया जा रहा है। सभी को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं चिकित्सालय में दवाइयों का स्टॉक पूरा है।
विज्ञापन

सचिव द्वारा पाकशाला का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता को जांचा गया और निर्देशित किया गया कि खाद्य सामग्री उच्च स्तर की इस्तेमाल की जाएं। अल्प वयस्क बैरक में किशोर पढ़ाई करते हुए मिले। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर, डिप्टी जेलर, चिकित्सक और टीचर उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed