{"_id":"6238c2e301597a281a7136a1","slug":"inspection-of-colletrate-offices-rampur-news-mbd422198446","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में रखे निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर में रखे निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में आमजन की सुविधा के मद्देनजर सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण समय पर होना चाहिए। स्टोर में रखे निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी कराने के नाजिर को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो नमूने सही पाए गए हैं, उन्हें तत्काल हटा दिया जाए। उन्होंने कार्यालय स्तर से संग्रहीत कराए गए नमूने से संबंधित सैंपल रजिस्टर को भी देखा। अभिहित अधिकारी ने डीएम को बताया कि जांच में यदि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।
जिलाधिकारी ने परिसर स्थित लाइब्रेरी कक्ष का भी जायजा लिया। किताबों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराया जाए। जिलाधिकारी ने नाजिर सदर को निर्देश दिया कि स्टोर में रखे निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी करवाकर कक्ष को खाली करा लिया जाए। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों में स्थापित विद्युत बोर्ड के लटके तारों को दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, डिप्टी कलक्टर मयंक गोस्वामी, डिप्टी कलक्टर अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।