फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inquary set in rumour about azajm kha

सपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
inquary set in rumour about azajm kha
रामपुर। आजम खां को जमानत मिलने की सोशल मीडिया पर अफवाह के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि फेसबुक पर किसी ने फर्जी ग्रुप बनाकर उसमें सांसद आजम खां को जमानत पर रिहा होने संबंधी अफवाह उड़ाई है। जबकि आजम खां राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज कराए मुकदमों में सांसद आजम खां सीतापुर की जेल में निरुद्ध हैं। किसी साजिश के तहत इस तरह की अफवाह उड़ाई गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह अफवाह किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा सोची समझी साजिश के तहत फैलाई जा रही है। ताकि सपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर की जनता को भ्रमित किया जा सके। इस मामले में एसपी शगुन गौतम का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने इस तरह का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जांच के बाद इसमें मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed