फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   injured advocate died during treatment in hospital

रक्तरंजित अवस्था में मिले अधिवक्ता, उपचार के दौरान मौत, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
injured advocate died during treatment in hospital
शाहबाद। क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास एक अधिवक्ता रक्तरंजित अवस्था में पड़े मिले। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और अधिवक्ता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उनका शव घर ले आए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर देव गांव निवासी धारा सिंह (40) पेशे से तहसील में अधिवक्ता थे। धारा सिंह रविवार शाम चार बजे शाहबाद की साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। रविवार देर रात तक वापस नहीं लौटे। रविवार रात आठ बजे अधिवक्ता के मुंशी प्रेम सिंह ने परिवार वालों को सूचना दी कि अधिवक्ता धारा सिंह क्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र के भुड़ासी गांव के पेट्रोल पंप के निकट घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पाकर परिवार के लोग आननफानन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर अधिवक्ता रक्तरंजित स्थिति में पड़े हुए पाए गए। अधिवक्ता की हालत गंभीर देखते हुए परिवार के लोग मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान अधिवक्ता की मृत्यु हो गई। मौत के बाद अधिवक्ता के परिवार में रोना-पीटना शुरू हो गया। सोमवार सुबह को परिवार के लोग शव को गांव ले आए। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत अधिवक्ता की पत्नी सूरजवती ने बताया कि उनके शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। परिवार के लोगों ने अधिवक्ता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed