{"_id":"61477edf8ebc3e9e6324bd29","slug":"incharhe-minister-brajesh-pathak-told-rampur-news-mbd403255959","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर शिकंजा कसकर स्थापित किया कानून का राज : ब्रजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर शिकंजा कसकर स्थापित किया कानून का राज : ब्रजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रदेश सरकार में न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि साढ़े चार साल पहले जब हमारी सरकार बनी थी, तब सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था बनाने की थी। सरकार बनने के बाद जिस तरीके से लूट, हत्या, डकैती, महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में हुए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने रामपुर के विकास के लिए 351 अरब 78 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृतियां जारी की हैं। इसमें महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय पॉलीटेक्निक, इंटर कालेज, जूनियर एवं प्राइमरी स्कूल भवन, पेयजल पुनर्गठन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यातायात की सुगमता के लिए 843 संपर्क मार्गों के निर्माण को प्रमुखता प्रदान की गई है। 92 करोड़ रुपये की लागत से सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र बनाए जा रहे हैं। 1267.64 करोड़ रुपये की लागत से 765 केवीए का बिजलीघर बनाया जा रहा है। बिलासपुर एवं मिलक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से 49 संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम रहसेना में 18.72 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक बनाने की घोषणा की गई है, जो कुछ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। कहा कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.31 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 4952 आवासों का निर्माण कराया गया, जिस पर करीब 59.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, मिलक विधायक राजबाला, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर आदि मौजूद रहे।