{"_id":"61fd4b6433412d380068bb15","slug":"in-the-first-phase-a-case-will-be-registered-against-the-absent-45-personnel-rampur-news-mbd417943830","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण में गैरहाजिर 45 कार्मिकों के विरुद्ध दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण में गैरहाजिर 45 कार्मिकों के विरुद्ध दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए पहले चरण के प्रशिक्षण में गैरहाजिर 45 मतदान कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सभी गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विधान सभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों को दयावती मोदी अकादमी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण 22 जनवरी से 27 जनवरी तक निर्धारित तिथियों में संपन्न कराया गया था। प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान 27 पीठासीन अधिकारी और 18 मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर रहे थे।
प्रथम चरण के प्रशिक्षण में गैरहाजिर कार्मिकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भी अवसर दिया गया था। लेकिन, इन 45 कार्मिकों द्वारा अगली निर्धारित तिथि में भी प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इन सभी गैर हाजिर कार्मिकों की उदासीनता और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन पर लटकी एफआईआर और वेतन रूकने की कार्रवाई की तलवार
-शुभम गुप्ता, सलीम अहमद, मौ.लईक, हरीश कुमार वर्मा, कुशल पाल, विश्वनाथ प्रसाद, सुखमीत कौर, चंद्रशेखर, सत्येंद्र सिंह, दीपदर्शन, सुनील कुमार, फहीम, भगवत सरन, अमरीक सिंह, अनिल चौहान, सुधांशु सक्सेना, विशाल मलिक, कौशल सिंह, जसपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, सलमान हुसैन, मनवीर सिंह, दिलीप कुमार, हंसराज, नरेश चंद्र बालसोनी, संजू, वीरपाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, शरीफ जावेद, देवेन्द्र सिंह, वंश भाटिया, किरन गंगवार, मंगेराम, माजिद अली, प्रवीन कुमार, प्रगति गंगवार, नेमचन्द्र, मुनीश शर्मा, सुरेश, मंजूर आलम, रंजीत कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, पंकज कुमार मीना एवं मनीश कुमार सैनी शामिल हैं।