{"_id":"6830d74e0a1c7644dc00d977","slug":"in-the-case-of-rape-of-a-deaf-and-dumb-girl-the-victims-uncle-recorded-his-statement-rampur-news-c-282-1-rmp1004-146213-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मूकबधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के ताऊ ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मूकबधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के ताऊ ने दर्ज कराए बयान
Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में मूकबधिर बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत में शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रही। इस मामले में पीड़िता के ताऊ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही अब पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई 26 मई को होगी।
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की मूकबधिर बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह घायल अवस्था में ही खेत में पड़ी मिली थी।
मूकबधिर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी दान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उसको जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
इस बीच गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को कोर्ट में अभियोेजन की ओर पीड़िता के ताऊ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई है।