फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In the case of assault between teachers, the investigating officer took the statement

शिक्षकों के बीच मारपीट के मामले में जांच अधिकारी ने लिए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
In the case of assault between teachers, the investigating officer took the statement
रामपुर। परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक व शिक्षिका के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में स्वार ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी ने आरोपी शिक्षक, स्टाफ और ग्रामीणों के बयान लिए हैं। दो दिन में रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

स्वार क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के बीच मारपीट हो गई थी। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस और तमाम ग्रामीण भी स्कूल में पहुंच गए थे। इसके बाद प्रधानाध्यापक से माफी मांगने की बात कही गई। आरोप है कि माफी मांगने के लिए झुके प्रधानाध्यापक की शिक्षिका ने भी पिटाई की थी। मंगलवार की सुबह मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर बीएसए ने जांच स्वार के खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार को सौंपी। बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। जांच अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर जांच कर ली गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed