फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   in a conversation with amar ujala azam khan said i have no problem with ed problem has those who are thieves

आजम खां एक्सक्लूसिव: हमें ईडी से कोई परेशानी नहीं, परेशानी उसे हो जो चोर; वो मेरी मां को भी कब्र से बुला सकते हैं

Sun, 10 Jul 2022 06:04 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 06:04 AM IST
सार

ईडी की पूछताछ पर कटाक्ष शैली में कहा कि वो मेरी मां को भी कब्र से बुला सकते हैं, सारे प्रोटोकॉल खत्म हो गए हैं। सिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि चोर-उचक्का आदमी हूं, भागदौड़ कर रहा हूं।

विज्ञापन
in a conversation with amar ujala azam khan said i have no problem with ed problem has those who are thieves
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि हमें ईडी से भी कोई परेशानी नहीं है, जितनी बार चाहे बुला लें, हमें कोई परेशानी नहीं है। परेशानी उसे हो जो चोर हो। हमने शिक्षा का काम किया है। चंदे से किया है, भीख मांगकर किया है।

विज्ञापन


आजम खां ने यह बात ईडी द्वारा उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ से जुड़े सवाल पर कही। अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो जमीन ली गई है उसका उस वक्त जिस तरीके से भुगतान होता था, किया गया है। जो बनाया है वो सामने है और जो सील किया गया है वो भी सामने है। हमने अगर एक इंच जमीन भी अपने लिए ली हो तो गुनहगार हैं। शिक्षा का काम किया है। चंदे से किया है, भीख मांगकर किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की पूछताछ पर कटाक्ष शैली में कहा कि वो मेरी मां को भी कब्र से बुला सकते हैं, सारे प्रोटोकॉल खत्म हो गए हैं। सिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि चोर-उचक्का आदमी हूं, भागदौड़ कर रहा हूं। कभी लखनऊ तो कभी रामपुर कोर्ट पहुंच रहा हूं। कार्रवाइयों को लेकर कहा कि हम तो समझ ही नहीं पा रहे कि आखिर चाहते क्या हैं?, भाई बता दें मंशा क्या है, कुछ नीयत तो बता दीजिए क्या चाहते हैं, वैसा ही कर लें।

पांच साल से अस्पताल बंद पड़ा है

आजम खां ने जौहर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड सेंटर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर के लिए अधिगृहीत किए गए सभी हेल्थ सेंटर खाली कर दिए गए हैं लेकिन हमारा अस्पताल ही खाली नहीं किया गया है। पांच साल से अस्पताल बंद पड़ा है। अस्पताल पर कब्जा करने की नीयत से किया है, तो भाई हम क्या कर सकते हैं। 

हमारे पास इतना पैसा कहां है, जो अंधाधुंध बिजली खर्च का बिल चुकाएं

आजम ने कहा कि वहां (जौहर मेडिकल कॉलेज में) रह रहा स्टाफ अंधाधुंध बिजली का प्रयोग कर रहा है। हमारे पास इतना पैसा कहां है, जो अंधाधुंध बिजली खर्च का बिल चुकाएं। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में काफी सामान चोरी हो गया है। उसका भी हिसाब दें, अगर कुछ कहेंगे तो एक और मुकदमा हो जाएगा हम पर। कहा कि सीएमओ साहब हमारा अस्पताल खाली करा दें। कहा कि हम तो अब अपना अस्पताल चला नहीं पाएंगे क्योंकि पैसा ही नहीं है चलाने के लिए।

नई कार्यकारिणी के लिए राय थोपेंगे नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त सपा की सभी कमेटियां भंग कर दी हैं। इसके बाद नई कार्यकारिणी में आजम खां की राय शामिल होगी या नहीं, इस सवाल का आजम खां ने नपा-तुला जवाब दिया। कहा कि जैसा वो (अखिलेश यादव) चाहेंगे वैसा होगा। अगर वो राय-मशविरा चाहेंगे तो दिया जाएगा, हम खुद से राय नहीं थोपेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को लेकर कहा कि जितना विपक्ष है वो उन्हें वोट करेगा ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed