फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegal parking on the road is being collected

Rampur News: सड़क पर अवैध पार्किंग कर वसूल रहे हैं पैसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking on the road is being collected
रामपुर। शहर के तोपखाना रोड पर निजी अस्पतालों के सामने अवैध पार्किंग स्टैंड बनाकर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही है। सरकारी रोड पर बाइक पार्क करने के लिए बकायदा टोकन बांटकर 10 रुपये प्रति बाइक की वसूली हो रही है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस रोड पर पीएम श्री राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज और पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित हैं। कॉलेज के पास ही कुछ लोगों ने अवैध बाइक स्टैंड बना रखा है। प्रधानाचार्य शिव शंकर ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद पुलिस ने चालान भी किए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूल की छुट्टी होते ही जाम लग जाता है।
विज्ञापन

दवा लेने आए शानिब अली ने बताया कि अस्पताल के सामने बाइक खड़ी करने पर एक युवक ने उनसे 10 रुपये स्टैंड किराया वसूल लिया। उन्होंने अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। उधर, सलमान, राशिद ने बताया कि सड़क किनारे बाइक खड़ी करने का पार्किंग माफिया 10 रुपये वसूलता है। पैसे नहीं देने पर मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने तोपखाना रोड पर कोई पार्किंग नहीं दी है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर लोगों से कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत मिली है। टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अनुरोध है कि वह सीधे पालिका से शिकायत करें और पालिका के बापू मॉल में पार्किंग है, वहां अपने वाहन खड़े करें। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed