{"_id":"57eac6734f1c1bf90a5765f8","slug":"illegal-mining-can-damage-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से क्षतिग्रस्त हो रहे रेलवे पुल के पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन से क्षतिग्रस्त हो रहे रेलवे पुल के पिलर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार रामपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्वार तहसील में रेलवे पुल के नीचे होता अवैध खनन ।
विज्ञापन
खनन का मामला दो राज्यों उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से जुड़ा है। जिसकें बीच में कोसी नदी के बीच में बने रेलवे का एक ब्रिटिशकालीन पुल और एनएच 74 पर बने कोसी पुल फंस गये है। अंग्रेजों ने रेलवे पुल आजादी से पहले बनवाए लेकिन खतरा उन्हें आजादी के बाद है।
पुल के नीचे खनन के धंधेबाज जेसीबी मशीनों से खुदाई कर रहे है। रेलवे तक शिकयत पहुंचती है। तो पुलिस की मदद मांगी जाती है। फिर मामला दो राज्यों में उलझ जाता है। सुल्तानपुर पट्टी, काशीपुर के बीच कोसी नदी पर ब्रिटिशकाल में निर्मित पुल एवं एनएच 74 पर यातायात पुल सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
रेलवे पुल यूपी व उधम सिंह नगर से जुड़ा है। राजस्व विभाग भी अलग अलग है। पुलों के 200 मीटर परिधि में खनन पूर्णता प्रतिबंध है। इसके बावजूद खनन पुल के आसपास बेरोक टोक चल रहा है। इससे रेलवे पुल को कभी भी खतरा हो सकता है। इसको लेकर रेलवे के अधिकारी भी चिंतित हैं
विज्ञापन