फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   illegal doctor news

अनाड़ी डॉक्टर ने एक आंख की रोशनी छीनी

Mon, 11 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
illegal doctor news
पीड़ित महिला रशीद जहां - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के मानपुर उत्तरी में झोलाछाप की दवाई से महिला की एक आंख की रोशनी चली गई। शिकायत करने पर आरोपी ने दंपति के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। वहीं झोलाछाप क्लीनिक में ताला बंद कर कहीं भाग गया है। मानपुर गांव निवासी फारुख की पत्नी रशीद जहां की एक आंख लाल हो गई थी। इस पर फारुख उसे एक निजी चिकित्सक केे क्लीनिक पर ले गया। आरोप है कि चिकित्सक ने महिला की आंख देखकर उसे खाने के लिये दवा दी।
विज्ञापन


साथ ही आंख में सुबह और शाम डालने की आई ड्राप भी दी। बाद में घर पर पहुंचने पर महिला ने आंख में दवा डाली। इसके बाद उसमें सूजन आ गई और उसे एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया। इससे परेशान परिजन महिला को लेकर फिर चिकित्सक के  पास पहुंचे। इस दौरान चिकित्सक ने अभद्रता कर उन्हें क्लीनिक से भगा दिया। इसके बाद महिला का पति उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। उधर, आरोपी रातों रात क्लीनिक में ताला बंद कर भाग गया। कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। मसवासी चौकी इंचार्ज को कार्रवाई के लिये निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप
प्रदेश के वीआईपी जिले में झोलाछाप लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नगर विकास मंत्री आजम खां के निर्देश के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई खानापूरी तक सिमट कर रह गई है। घटना होने पर एक-दो स्थानों पर छापेमारी कर अभियान पर पर्दा डाल दिया जाता है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप खुलेआम लोगों का इलाज कर रहे हैं। जिले में मई 2013 में अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट बक्काल गांव में झोलाछाप के इलाज के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नगर विकास मंत्री आजम खां ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू किया, लेकिन यह कुछ दिनों में ठंडा पड़ गया। जुलाई 2013 में अजीमनगर थाना क्षेत्र के दोेंकपुरी टांडा गांव में झोलाछाप के इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मई 2014 में शाहबाद के चौकोनी गांव में दो बच्चों की मौत झोलाछाप द्वारा दी गई खुजली की दवा से हो गई थी। मामले में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। दिसंबर 2015 में बिना लाइसेंस के नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed