फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   If we tell about the conversation, it will be a loss for us: Azam

गुफ्तगू के बारे में बताएंगे तो हमारा नुकसान हो जाएगा : आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
If we tell about the conversation, it will be a loss for us: Azam
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने अखिलेश यादव से हुई मुलाकात का ब्योरा देने साफ इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि हम गुफ्तगू के बारे में बताएंगे तो हमारा ही नुकसान हो जाएगा। गिले-शिकवे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज की मुलाकात में वह अकेले ही मिले। बसपा में जाने के सवाल पर कहा कि बुलाने वालों को पूरा हक है, वे अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सपा मुखिया से मुलाकात करने के बाद पहली दफा सपा नेता आजम खां ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से गिले शिकवे के सवाल पर साफ कहा कि गिला होगा तो ही शिकवा होगा। जब गिला ही नहीं तो शिकवा किस बात का। उन्होंने दोनों के बीच हुई गुफ्तगू का ब्योरा सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

साफ कहा कि यदि वह गुफ्तगू के बारे में कुछ बताएंगे तो हमारा नुकसान हो जाएगा। कहा कि मुलाकात के दौरान परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनकी पत्नी इलाज के लिए गई हुई हैं और उनका बेटा अब्दुल्ला आजम मुकदमों के सिलसिले में प्रयागराज गया हुआ है। कहा कि तिनका-तिनका बिखर गया है। हमारे घर में रोशनी करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय में और अब के समय में अंतर पर कहा कि पहले में एक और 11 थे लेकिन अब 111 हैं। उन्होंने सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर भी निशाना साधा। कहा कि उनकी पसंद और नापसंद का कोई सवाल नहीं है। पार्टी के प्रत्याशी थे तो थे। उन्होंने 2027 के चुनाव में आगे की रणनीति को लेकर किए गए सवाल पर साफ कहा कि अभी समय है। उन्होंने बसपा में जाने के सवाल पर साफ कहा कि बुलाने वालों को बुलाने का हक है। वह अपना काम कर रहे हैं।
--------------------------------------------

योगी से मुलाकात के बाद वह मुल्जिम हो गए
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुछ साल पहले विधानसभा में हुई मुलाकात के सवाल पर कहा कि उनसे मुलाकात के बाद वह मुलजिम हो गए। वह बकरी, मुर्गी व किताब चोर हो गए। उन्होंने सीएम से कुछ भी कहने के सवाल पर कहा कि अब उनकी जुबान ही नहीं रही। एक चोर कुछ कहेगा तो उनकी नाक तक बदबू जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ कहने के सवाल पर कहा कि बस इतना कहूंगा कि गरीबों पर रहम करें। तबीयत ठीक होने के बाद कबड्डी खेलेंगे।

----------
मीडिया ट्रायल नहीं होता यह हश्र नहीं होता:आजम
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने कहा कि यदि उनका मीडिया ट्रायल नहीं होता तो यह हश्र नहीं होता। उन्होंने कहा कि मीडिया जिसे चाहें जिंदा गाड़ दे। वही उनके साथ हुआ।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed