{"_id":"697924c2cf0b5b5ea704949e","slug":"i-have-a-recipe-to-cure-your-illness-saying-this-he-blew-his-earrings-rampur-news-c-282-1-rmp1023-162933-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मेरे पास आपकी बीमारी ठीक करने का नुस्खा है.... कहकर उड़ाए कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मेरे पास आपकी बीमारी ठीक करने का नुस्खा है.... कहकर उड़ाए कुंडल
Wed, 28 Jan 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बुजुर्ग महिला से की वारदात, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
दढ़ियाल। नगर में एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छल-कपट से महिला के सोने के कुंडल छीन लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के मोहल्ला रोशनी वाला निवासी कलसूम बेगम 25 जनवरी को अपनी पुत्रवधू के साथ काशीपुर रोड स्थित मिलन मैरिज हाॅल में दावत खाने गई थीं। दावत के बाद वह अकेली पैदल घर लौट रही थीं। पीड़िता के अनुसार छैला खां की कोठी के पास उसे दो अज्ञात व्यक्ति पहले से खड़े मिले।
इनमें से एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला से कहा, माताजी, आप शायद बीमार रहती हैं। मैं आपको एक कारगर नुस्खा बताता हूं, जिससे आपकी तबीयत पूरी तरह ठीक हो जाएगी। आप अपने पहने हुए कुंडल इस सफेद कागज में रख दें और आंखें बंद कर लें।
विज्ञापन
महिला ने भरोसे में कुंडल कागज में रख दिए। व्यक्ति ने कागज लपेटकर उन्हें वापस थमा दिया और कहा कि घर जाकर खोलना। थोड़ी दूर जाने पर जब महिला ने कागज खोला तो कुंडल गायब थे। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।