{"_id":"61d9aab879411d0f16302ac5","slug":"husband-left-wife-after-two-days-of-love-marriage-girl-reached-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार-शादी और धोखा: प्रेम विवाह के दो दिन बाद पति ने छोड़ा, गांव पहुंची युवती ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार-शादी और धोखा: प्रेम विवाह के दो दिन बाद पति ने छोड़ा, गांव पहुंची युवती ने जमकर किया हंगामा
Sat, 08 Jan 2022 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:46 PM IST
सार
युवती का कहना है कि युवक उससे रोजाना कई-कई घंटे मोबाइल पर बात करता था। इस बीच उन दोनों ने निकाह कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैदनगर क्षेत्र के एक गांव का युवक पंजाब में काम करने गया था। वहां पर एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। बकौल युवती वहां पर दोनों ने प्रेम निकाह कर लिया। निकाह के दो दिन बाद युवक उसे छोड़कर गांव वापस आ गया। जिस पर शनिवार को युवती भी गांव पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों में समझौता कराकर मामला शांत कराया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पंजाब के रोपड़ जिले में रहकर मजूदी करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात वहां की एक युवती से हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती का कहना है कि युवक उससे रोजाना कई-कई घंटे मोबाइल पर बात करता था। इस बीच उन दोनों ने निकाह कर लिया। युवती का आरोप है कि निकाह के दो दिन बाद युवक वहां से भाग कर अजीमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने घर आ गया। जब वह वापस नहीं लौटा युवती को चिंता हुई। वह तब और परेशान हुई और उसने युवक के मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
जिस पर वह शनिवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र स्थित युवक के गांव पहुंच गई और युवक के घर आकर परिजनों को पूरा मामला बताया। जिस पर युवक के परिजन भी सकते में आ गए। युवती ने युवक के साथ रहने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अजीमनगर पुलिस भी पहुंच गई और काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। जिसमें युवक ने युवती को अपने गांव के घर पर ही रखने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन