फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband and wife taken poision, died

जहरीला पदार्थ खाने से नव दंपती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
husband and wife taken poision, died
मिलक। घरेलू विवाद में नव दंपती ने जहर खा लिया। जहर खाने से नवविवाहिता की मौत हो गई। वहीं, युवक ने अपनी ससुराल में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को इलाज के लिए बरेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों की दो माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर नव दंपती में विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह नवविवाहिता ने जहर खा लिया। पत्नी के जहर खाने पर पति डर गया और वह जिला बरेली के थाना मीरगंज स्थित गांव अपनी ससुराल गया। वहां पति ने ससुराल में जाकर जहर खा लिया। दोनों के जहर खाने पर उनके परिजन आनन फानन में बरेली ले गए। वहां एक अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसी बात को लेकर नव दंपती में झगड़ा हुआ। पहले नवविवाहिता ने जहर खा लिया, उसके बाद पति ने अपने ससुराल में जाकर जहर खा लिया। दोनों की मौत हो गई। युवक और महिला के परिजनों में ग्रामीण और रिश्तेदारों ने मिलकर समझौता करा दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने आनन फानन में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत या प्रार्थना पत्र दिए जाने पर पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed