{"_id":"5b86e68642c79246547c5767","slug":"husband-and-wife-fall-in-canal-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरे दंपती बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरे दंपती बचाए
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्माणधीन खौद पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से में गिरकर बाइक सवार दंपती जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह नहर में गिरे दंपती को बाहर निकाला और फिर उनको अस्पताल भिजवाया।
खौद पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है,लेकिन बारिश की वजह से खौद पर निर्माणधीन पुलिया का कुछ हिस्सा धंस गया था,जिसकी वजह से यहां हादसे की आशंका बनी हुई थी,जिसके देखते हुए पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से के पास बैरिकेडिंग करा दी थी,लेकिन अब यह बैरिकेडिंग हटा दी थी,जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बुधवार को पटवाई निवासी इरशाद अपनी पत्नी के साथ खेड़ा टांडा गांव से वापस अपने गांव जा रहा था। खौद पुलिया के पास बाइक सवार दंपति अचानक क्षतिग्रस्त हिस्से के गड्ढे में जा घुसे, जिससे दोनों बाइक समेत सूखी नहर में जा गिरे। नहर में गिरते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और फिर घायल हुए दंपती को अस्पताल भेज दिया है। लोगों में इस क्षतिग्रस्त पुलिया के हिस्से को ठीक न किए जाने से आक्रोश है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन