फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hum safar resort issue

हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे गवाह, अब 19 जनवरी को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
hum safar resort issue
हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे गवाह, अब 19 जनवरी को होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में सोमवार को गवाह के न पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 19 जनवरी को सुनवाई होगी।

सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के अवर अभियंता राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है। मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गवाही पूरी हो चुकी है। सोमवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई थी। बिजली विभाग के अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि गवाह के न पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी है। अब 19 जनवरी को इस मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed