फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   houses demolished,four injured

कई मकान गिरे, मलबे में दबकर चार घायल

Mon, 13 Aug 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
houses demolished,four injured
छत गिरने से घायल महिलाएं।

विज्ञापन
  मिलक में बारिश में मकान गिरने से चार लोग घायल हो गए। हादसे पर परिवार में अफरातफरी मच गई। इसके अलावा कई स्थानों पर बारिश से जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 
क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी इमरती देवी का कच्चा मकान है जिनकी कच्ची छत गिर गई।

हादसे में इमरती देवी और बाराबंकी के तहसीलदार रामनगर क्षेत्र की अकोरा निवासी विमला देवी भी घायल हो गईं। वह अपनी बेटी के घर पर आईं थीं। चीखपुकार पर परिवार में अफरातफरी मच गई। शोरशराबा होने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े और मलबे में दबी महिलाओं को सकुशल निकाला। हादसे की सूचना पर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल दोनों महिलाओं को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया। करीमगंज गांव निवासी मोहर सिंह का मकान बारिश में गिर गया। 
विज्ञापन


हादसे में कांती देवी और सुविधा घायल हो गईं। घायल मां-बेटी  मलबे से सकुशल निकाला। दोनों का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया है। बारिश से पिपलाशिवनगर गांव निवासी गीता देवी का मकान गिर गया। जबकि रोराकला निवासी अकीदन का मकान गिर गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। किरपिया हप्पू में पशुशाला बारिश में गिर गई। अन्य स्थानों पर गिरे मकानों से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गिरे मकान के मलबे में दबे चार लोगों को नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया है। राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन किया। 
टांडा में  शनिवार देर रात शुरू हुई जोरदार बारिश से नगर में जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण लोग दिनभर घर में छुपे रहे। बारिश से मोहल्ला पड़ाव,भब्बलपुरी, बरगद आदि समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed