फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   house of zila panchatat member seal

जिला पंचायत सदस्य का निर्माणधीन आवास आरडीए ने किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
house of zila panchatat member seal
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने जिला पंचायत सदस्य के निर्माणधीन आवास समेत दो निर्माणधीन आवासों को सील कर दिया है। सील आवास सिविल लाइंस पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद अली जौहर रोड पर नूर मोहम्मद एवं फातिमा नूर का 401.39 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आवास निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए सिर्फ उन्होंने ऑनलाइन मानचित्र की मंजूरी के लिए आवेदन किया था, जिसे मंजूरी मिल गई। बताया जाता है कि स्वीकृत मानचित्र के अलावा वहां शर्तों के विपरीत बेसमेंट का निर्माण करा लिया गया, जिस पर आरडीए की ओर से निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसकेे बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को आरडीए के अधिकारियों ने जाकर आवास को सील कर दिया। फातिमा नूर जिला पंचायत वार्ड 14 से सदस्य हैं। इसके अलावा शौकत अली रोड स्थित फैसल आरिफ के अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया है। आरडीए सचिव रामजी मिश्रा ने बताया कि दो निर्माणधीन आवास सील किए गए हैं। इनमें नूर मोहम्मद व फातिमा के निर्माणधीन आवास को स्वीकृत मानचित्र से अलग बेसमेंट निर्माण करने पर सील किया गया है। डॉशहर में अनाधिकृत निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। लोग मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed