फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hospital operator sued

Rampur News: महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा

Wed, 09 Aug 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
hospital operator sued
रामपुर। प्रसव के दौरान हुए आपरेशन में बरती गई लापरवाही के चलते हुई महिला की मौत के मामले में निजी अस्पताल के डाक्टर फंस गए हैं। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना गेट के पास स्थित एक अस्पताल का है। टांडा थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी राजेंद्र सैनी की पत्नी लक्ष्मी सैनी को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया,लेकिन उसका आपरेशन करना पड़ा। आपरेशन करने में बरती गई लापरवाही के चलते लक्ष्मी की कल मौत हो गई थी,जिसके बाद परिजन भड़क गए थे। परिजनों ने देर रात निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। हंगामे की सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी निजी अस्पताल पहुंच गई थी। एसीएमओ डा.केके चहल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस को भी सौंपी,जिसके आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी के पति राजेंद्र की तहरीर के आधार पर रोजी अस्पताल के चिकित्सक डाॅ.शमशाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसीएमओ की जांच रिपोर्ट के बाद राजेंद्र सैनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डा.शमशाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के साथ ही कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed