फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   home guard in accident

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
home guard in accident
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के पिपलिया शिवनगर गांव निवासी मदनलाल राठौर (51) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय में उनकी की ड्यूटी कोतवाली में चल रही थी। रोज की तरह रविवार रात को भी मदनलाल राठौर कोतवाली में ड्यूटी पर आए थे। उनकी ड्यूटी फैंटम मोबाइल पर लगी थी। फैंटम मोबाइल पर तैनात सिपाही के साथ मदनलाल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मदन लाल राठौर ने शौच करने जाने के लिए बाइक रोकने को कहा, जैसे ही मदन लाल उतरे तो वह जमीन पर गिर गए। इससे साथ में ड्यूटी पर मौजूद सिपाही घबरा गया और उसने थाने को घटना के बारे में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस होमगार्ड को जिला अस्पताल लेकर गई। वहां होमगार्ड की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि होमगार्ड फैंटम मोबाइल पर तैनात थे। शौच करने के लिए बाइक से उतरे थे। इसी दौरान हृदय गति रुकने से वह अचानक नीचे गिर गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed