फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   home guard died in accident

होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
home guard died in accident
धमोरा (रामपुर)। होमगार्ड जवान को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार होमगार्ड हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के जसमोली गांव निवासी दुर्गाप्रसाद (55) इन दिनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर कार्यरत था। वह शनिवार शाम को ड्यूटी गया था। दुर्गा प्रसाद ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान शहजादनगर की ओर जा रहा था जब वह नेशनल हाईवे स्थित मोदी स्कूल के पास से गुजर रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीर ने हादसे की जानकारी शहजादनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दुर्गा प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,वहां हालात नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।रास्ते मे उसकी मौत हो गई। वही हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed