{"_id":"61229c868ebc3e79e83045f8","slug":"home-guard-died-in-accident-rampur-news-mbd400086522","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा (रामपुर)। होमगार्ड जवान को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार होमगार्ड हेलमेट लगाए हुए था।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के जसमोली गांव निवासी दुर्गाप्रसाद (55) इन दिनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर कार्यरत था। वह शनिवार शाम को ड्यूटी गया था। दुर्गा प्रसाद ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान शहजादनगर की ओर जा रहा था जब वह नेशनल हाईवे स्थित मोदी स्कूल के पास से गुजर रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीर ने हादसे की जानकारी शहजादनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दुर्गा प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,वहां हालात नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।रास्ते मे उसकी मौत हो गई। वही हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।